उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का रण 11 फरवरी से शुरू हो चुका है, जिसके तहत सभी राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते गुरुवार 23 फरवरी को अमित शाह 3 जिलों में 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह की पहली जनसभा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं।
  • अपने दौरे के तहत गुरुवार को अमित शाह प्रदेश के 3 जिलों के दौरे पर जायेंगे।
  • जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • अमित शाह की पहली जनसभा राजारतन सेन इंटर कॉलेज, सिसवां, महाराजगंज में 12.00 बजे आयोजित की गयी है।

अमित शाह की दूसरी जनसभा:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की दूसरी जनसभा किसान इंटरमीडिएट कॉलेज, खड्डा कुशीनगर में 1.00 बजे जनसभा करेंगे।

अमित शाह की तीसरी जनसभा:

  • भाजपा अध्यक्ष की तीसरी जनसभा लीलावती स्टेडियम, कुशीनगर में 2.00 बजे आयोजित की गयी है।

अमित शाह की चौथी जनसभा:

  • भाजपा अध्यक्ष की चौथी जनसभा आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज, पथरदेवा, देवरिया में 3.00 बजे आयोजित की गयी है।

अमित शाह की पांचवीं जनसभा:

  • भाजपा अध्यक्ष की पांचवीं जनसभा अग्रसेन इंटर कॉलेज, देवरिया में 4.00 बजे आयोजित की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें