उत्तर प्रदेश में चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है। अब तक चार चरणों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं अब सभी राजनीतिक दल आगामी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के दौरे पर है। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने अकबरपुर में जनसभा के दौरान पीएम मोदी से उनके काम का हिसाब मांगा।

पीएम ने मांगा उनके काम का हिसाब

  • अखिलेश यादव ने अकबरपुर में जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से उनके काम का हिसाब मांगा।
  • उन्होंने कहा कि हम अपने पांच साल के काम का हिसाब देना चाहते हैं,
  • लेकिन इससे पहले पीएम अपने तीन साल के काम का हिसाब दें।
  • उन्होंने कहा कि अब तो सारा पैसा बैंक में आ गया,
  • लेकिन अब भी पीएम मोदी कालेधन का हिसाब नहीं दे रहे हैं।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र अपनी हर चीज का हिसाब दे,
  • इसके बाद हम अपने हर काम पर पीएम से बहस करेंगे।

सपा सरकार ने नहीं किया भेदभाव

  • अखिलेश यादव ने कहा कि विरोधी हम पर भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं,
  • लेकिन सपा सरकार में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया।
  • उन्होंने कहा कि हमने हर त्योहार पर दी बिजली, कोई भेदभाव नही किया,
  • पीएम गंगा की कसम खाएं कि हम काशी में 24 घंटे बिजली नहीं देते हैं।

सपा अब तक सबसे आगे

  • अखिलेश यादव ने कहा कि सपा चार चरणों में सबसे आगे है।
  • सपा पहले चरण से ही आगे बढ़ रही है।
  • उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एक भी गरीब महिला ऐसी नही बचेगी,
  • उन्होंने दावा किया कि हम सभी महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ेंगे।
  • उन्होंने कहा कि हमने किसानों का कर्जा माफ किया और अब गरीबों के इलाज का खर्चा सपा देगी।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें