उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में हुआ हाईवोल्टेज परिवार के बिखराब और चुनाव चिन्ह की खिचतान का ड्रामा खत्म नहीं हुआ है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने मुलायम सिंह के सार्वजनिक मंचों से गायब होने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सुनील सिंह ने आरोप लगाया है कि नेताजी को उन्हीं के करीबियों ने नज़रबंद कर लिया है। साथ ही इशारों में अखिलेश यादव पर इसका आरोप लगाते हुए जमकर वार किया।

कोई बेटे का नाम नहीं रखेगा अखिलेश

  • सुनील सिंह ने नेताजी के राजनीतिक रूप से बाहर दिखाई न देने के लिए अखिलेश को जिम्मेदार बताया।
  • उन्होंनेकहा कि इस समय जो मुख्यमंत्री के करीबी हैं, वहीं नेता जी से मिल सकते हैं।
  • उन्होंने कहा कि जैसा काम अखिलेश ने किया है वैसा काम कोई बेटा पिता के लिए नहीं कर सकता।
  • उन्होंने कहा कि अब कोई भी अपने बेटे का नाम अखिलेश नहीं रखेंगा।
  • सुनील सिंह ने दावा किया नेताजी के बिना अखिलेश को वोट नहीं मिलेगा।

नबंर चार पर आएगी सपा

  • सुनील सिंह ने कहा कि नेताजी और शिवपाल सिंह की अनदेखी सपा को भारी पड़ेगी।
  • उन्होंने कहा कि इसके परिणास्वरूप सपा को चौथे नबंर पर जगह मिलेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने शिवपाल यादव को लोकदल में आने का आमंत्रण दिया है।
  • उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश है कि शिवपाल लोकदल से जुड़ इसे देश में आगे बढ़ाएं।

गठबंधन पर हमला

  • सुनील सिंह ने कहा कि नेताजी शुरू से ही कांग्रेस के विरोध में थे।
  • जब वह लोकदल में थे, तभी से कांग्रेस का विरोध करते आ रहे हैं।
  • लेकिन उनके बेटे ने उन्हें किनारे कर उसी कांग्रेस से हाथ मिला लिया।
  • उन्होंने कहा कि नेताजी के विरोध के बाद भी कांग्रेस से गठबंधन क्यों हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें