उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश यादव ने सपा के खिलाफ भेदभाव के आरोप और विकास के मुद्दों पर लखनऊ में प्रेसवार्ता कर जवाब दिया।

पूर्वांचल को 30 महीने में मिलेगा एक्सप्रेस वे

  • अखिलेश यादव ने केंद्र और पीएम को पूर्वांचल के विकास के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया।
  • उन्होंने कहा कि केंद्र और पीएम बताएं कि उन्होंने पूर्वांचल के लिए क्या काम किया है।
  • उन्होंने दावा किया कि सपा कि सरकार बनने पर पूर्वांचल को एक्सप्रेस वे मिलेगा।
  • उन्होंने दावा किया कि यह एक्सप्रेस वे 30 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सुल्तानपुर से होते हुए आजमगढ़ तक जाएगा।
  • इससे पूर्वांचल में विकास और भी तेजी से होगा।

मोदी जी कहीं भी कर लें बहस

  • अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी का असर अब भी जारी है।
  • उन्होंने कहा कि जहां चुनाव नहीं है वहां अभी भी इसका असर दिख रहा है।
  • लोगों को नोटबंदी के कारण अब भी समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी जी काम और नोटबंदी पर बहस के लिए कहीं भी जगह सुन सकते हैं।
  • वह चाहते तो गंगा मैया या खजांची के गांव को भी चुन सकते हैं।

यूपी सरकार ने 1600 करोड़ का कर्ज किया माफ

  • अखिलेश यादव ने बताया कि यूपी सरकार ने किसानों का  1600 करोड़ का कर्ज माफ किया।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों के लिए सिंचाई का मुफ्त इंतजाम किया गया है।
  • उन्होंने कहा कि लगातार किसानों को मदद देने का काम सपा ने किया है।
  • अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में पराग को वापस खड़ा करने का काम किया।

अपने काम का हिसाब दे केंद्र

  • अखिलेश ने कहा कि पीएम 2019 छोड़ें अभी बताएं कि तीन सालों में कितना काम किया है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी की जनता के लिए जानना जरूरी है कि केंद्र की क्या उपलब्धियां हैं।
  • उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए, केंद्र बताएं किसानों की आमदनी कितनी बढ़ी।
  • उन्होंने यह नहीं बताया कि इन तीन सालों में कर्ज कितना माफ किया,
  • अखिलेश ने कहा कि इन मुद्दों के लिए बीजेपी की यूपी में सरकार होना जरूरी नहीं है।
  • उन्होंने कहा कि देश के किसान को केंद्र से कर्ज माफी और आमदनी बढ़ाने का इंतजार हैं।

जहां जाता हूं अपना काम बताता हूं

  • अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की कोशिश है कि जो काम हुआ, उसको जनता तक पहुंचाया जाए।
  • उन्होंने कहा कि किस पार्टी ने जनता के लिए क्या काम किया है उसे जनता का जानना जरूरी है।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी लोगों की कथनी और करनी में भेद नहीं।
  • उन्होंने कहा, आज देश ने पीएम के मन की बात सुनी, लेकिन यूपी की जनता सोच रही कब काम की बात करेंगे।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि मैं जहां जाता हूं, वहां बताता हूं क्या काम किया और आगे क्या करेंगे।
  • उन्होंने पीएम को नसीहत दी कि वह भी जहां जाएं वहां बताएं की केंद्र ने अब क्या काम किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें