उत्तर प्रदेश का दुर्ग भेदने के लिए भाजपा के शीर्ष दिग्गज नेता रोज यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर किसानों से लुभावने वादे करके वोट अपने पक्ष में डालने की अपील कर रहे हैं।

  • लेकिन जिन किसानों का वोट भाजपा हथियाना चाहती है।
  • उन्हीं गरीब किसानों की एकड़ों फसल भाजपा मोदी की रैली के लिए कटवाकर नष्ट कर रही है।
  • किसानों का आरोप यह भी है कि भाजपा नेता फसल मुआवजे का लालच देकर जबरन कटवा देते हैं।
  • इतना ही नहीं फसल काटने के बाद उन्हें तय मुआवजा भी नहीं दिया जाता है।
  • मोदी की रैलियों से यूपी के कई किसान परेशान हो गए हैं।
  • यहां तक कि एक गरीब किसान की बेटी की शादी तक होने से रुक सकती है।

डेढ़ दर्जन से अधिक किसान हुए प्रभावित

  • भाजपा नेताओं की कारगुजारियों की बजह से यूपी के बहराइच और मऊ जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक किसानों को काफी नुकसान हो चुका है।
  • बता दें कि मऊ जिले में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली थी।
  • सदर विधान सभा क्षेत्र में सरयू नदी के पास जिस जगह पर रैली होनी थी वहां पर दो गांवों के करीब 20 किसानों की 27 बीघा गेंहू की हरी फसल भाजपा नेताओं ने नष्ट कर दी।
  • किसानों का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने यह फसल जबरन कटवा दी।
  • बता दें कि किसानों की फसल काटकर मोदी का उड़नखटोला उतरा था।

बहराइच में बेटी की डोली उठने से रुक सकती है

https://youtu.be/22BCvMHwv8c

  • इससे पहले बहराइच जिले में चौपाल सागर के पास 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हुई थी।
  • जिस स्थान पर मोदी की रैली हुई उस स्थान पर भी गेंहू की हरी फसल खड़ी थी।
  • यह फसल बटाई पर फत्तेपुरवा मोहम्मदपुर गांव में रहने वाले राजरानी और उनके पति राजितराम ने बोई थी।
  • राजरानी का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनकी फसल को जबरन कटवा दिया।
  • पीड़िता का कहना है कि वह फसल तैयार होने पर इसे बेंचकर बेटी की शादी करने वाली थी लेकिन नेताओं ने इसे कटवा दिया।
  • महिला का आरोप यह भी है कि इस फसल का मुआवजा 25 हजार में जबरन तय करके भाजपाइयों ने महज उसे 8 हजार रूपये ही दिए।
  • महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने हरी फसल काटने का विरोध किया तो रफी और अग्रवाल नाम के नेताओं ने उसे धमकी भी दी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें