उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 1 मार्च को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के तहत पीएम मोदी महाराजगंज और देवरिया पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित किया।

महाराजगंज के लोगों के दर्शन का सौभाग्य मिला:

  • मैं पहले भी महाराजगंज आया हूँ, आज पुनः आने का मौका मिला है।
  • रैली में इतनी बड़ी संख्या में आकर मुझे आशीर्वाद देने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ।
  • महाराजगंज के लोग भाजपा के प्रत्याशियों को भी अपना आशीर्वाद दें।

पांच चरणों के चुनाव संपन्न:

  • उत्तर प्रदेश में पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।
  • अब तक जनता ने अपना रुख बता दिया है।
  • जिन्होंने जनता को लूटा, जनता उन्हें साफ़ करने में जुटी है।
  • यूपी की जनता 15 सालों का गुस्सा निकाल रही है।
  • उत्तर प्रदेश में बम्पर वोटिंग के लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूँ।

यूपी में स्वच्छता अभियान चल रहा है:

  • 15 साल के दोषियों को चुन-चुन कर सजा दे रही है।
  • यूपी की जनता यहां स्वच्छता अभियान चला रही है।
  • यूपी में इन्द्रधनुष के सात रंगों की तरह चुनाव के 7 चरण हैं।
  • भाजपा का कमल पूर्ण बहुमत से खिलेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें