उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब छठे और सातवें चरण के चुनाव होने बाकी हैं, जिसके तहत सभी दल चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार 2 मार्च को प्रदेश के आजमगढ़ और गोरखपुर जिले के दौरे पर जायेंगे। जहाँ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का आजमगढ़ दौरा:

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं।
  • जिसके तहत सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आजमगढ़ जिले में पहुंचेंगे।
  • अमित शाह आजमगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • जनसभा सुबह 11.00 बजे से आयोजित की गयी है।
  • कार्यक्रम का आयोजन जनता इंटर कॉलेज से पूर्व नंदाउ, रामचंद्र का प्लाट दीदारगंज विधानसभा में किया गया है।

अमित शाह निकालेंगे रोड शो:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को आजमगढ़ के बाद गोरखपुर जायेंगे।
  • जहाँ अमित शाह विजय शंखनाद रोड शो करेंगे।
  • यह रोड शो दोपहर 1.15 बजे से शुरू होगा।
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो टाउन हॉल से गोलघर चौक तक जायेगा।
  • इस दौरान भाजपा के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी रोड शो में मौजूद रह सकते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें