उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2017 में छठे चरण का मतदान हुआ. छठे चरण में 7 जिलों 49 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया.

शाम 5 बजे तक 57.03 % मतदान!

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 56.38 % मतदान.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 55.57 % मतदान.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 54.89 % मतदान.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 56.89 % मतदान.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 58.08% मतदान.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 60.80 % मतदान.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 58.75 % मतदान.

शाम 5 बजे तक खास

  • मऊ में हलधरपुर के पहसा गांव में बूथ संख्या 350 पर EVM मशीन डेढ़ घंटे से है खराब, मतदाता हो रहे हैं परेशान.
  • पूर्व मंत्री जगदीश यादव व उनके पुत्र पूर्व सपा प्रत्याशी मनोज यादव ने वोट की गोपनीयता को किया सार्वजनिक.
  • आजमगढ़ में दुर्गा प्रसाद यादव पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज, पार्टी सिम्बल लगाकर मतदान किया था.

दोपहर 3 बजे तक हुआ 48.73 % मतदान!

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 49.00 % मतदान.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 46.71 % मतदान.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 46.90 % मतदान.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 47.36 % मतदान.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 50.43 % मतदान.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 52.80 % मतदान.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 49.75 % मतदान.

दोपहर 3 बजे तक खास

  • देवरिया में रुद्रपुर के BJP प्रत्याशी जयप्रकाश निषाद की गाड़ी सीज.
  • आजमगढ़ में MLA शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने ग्राम प्रधान को दी धमकी, वोटरों में पैसा बांटने को लेकर हुआ दोनों में विवाद।

दोपहर 1 बजे तक हुआ 37.85 % मतदान!

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 37.80 % मतदान.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 35.86 % मतदान.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 36.24 % मतदान.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 37.16 % मतदान.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 39.50 % मतदान.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 40.00 % मतदान.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 40.25 % मतदान.

दोपहर 1 बजे तक खास:

  • गोरखपुर में भाजपा विधायक राधामोहन दास अग्रवाल ने डीएम पर चुनाव प्रभावित करने का लगाया आरोप।
  • आजमगढ़ में ITBP के जवान वोट डालने में कर रहे हैं स्थानीय लोगों की मदद!
  • मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़वा गोदाम के नसीरपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर पहले मतदान करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट!
  • बलिया के रसड़ा विधानसभा बूथ नंबर 146 पर वोट देने आये मतदाता का पहले ही हो चूका था मतदान, यूपी पुलिस और आयोग के विरोध में लगे नारे!
  • मतदान कर बूथ से बाहर आये बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह।
  • बैरिया विधान सभा के अंतर्गत नौरंगा क्षेत्र के उपेक्षित गाँव के 800 मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया।

सुबह 11 बजे तक हुआ 23.28 % मतदान!

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 22.70 % मतदान.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 21.43 % मतदान.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 22.37 % मतदान.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 23.85 % मतदान.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 24.97 % मतदान.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 23.00 % मतदान.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 25.63 % मतदान.

सुबह 11 बजे तक खास:

  • पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी ने चिल्लूपार में डाला अपना वोट!
  • बलिया: सदर में बूथ संख्या 90 पर EVM में खराबी!
  • गोला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोला- प्रथम पर 106 वर्षीय बुजुर्ग कासिम अली ने डाला अपना वोट!
  • महराजगंज-EVM खराब होने से रूका मतदान.
  • गोरखपुर में तुलसी दास इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम संध्या तिवारी.
  • मऊ में हलधरपुर के बूथ संख्या 377 पर दर्जन भर महिलाएं लिस्ट में नाम ना होने की वजह से वोट देने से हुई वंचित!
  • गोरखपुर में जनता भारती जूनियर हाई स्कूल में बूथ संख्या 359 की EVM मशीन हुई खरा
  • बलिया सदर के विधानसभा शंकरपुर मे बूथ संख्या 172 में ख़राब हुई EVM मशीन!
  • देवरिया में रामपुर कारखाना के बूथ नं. 239 मंगराईच में द्वितीय मतदान अधिकारी परमात्मा सिंह हुए बेहोश।

सुबह 9 बजे तक हुआ 11 % मतदान!

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 10.95 % मतदान.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर 10.93 % मतदान.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों 9.91 % मतदान.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर 10.42 % मतदान.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर 11.71 % मतदान.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर 11.60 % मतदान.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर 12.50 % मतदान.

7 जिलों में हो रहा है चुनाव:

  • आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
  • बलिया की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
  • देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
  • गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
  • कुशीनगर की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
  • महराजगंज की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.
  • जबकि मऊ की 4 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है.

सुबह 9 बजे तक खास:

  • नारद राय ने बलिया सदर के रामपुर महावल बूथ पर किया मतदान!
  • लोकतंत्र के महापर्व में यूपी विधानसभा चुनाव में इंडो-नेपाल बॉर्डर के ठूठीबारी को किया गया सील।
  • कोतवाली क्षेत्र के संस्कृत पाठशाला मतदान बूथ पर EVM में तकनिकी खराबी की वजह से 45 मिनट लेट शुरू हुआ मतदान ।
  • खजनी विधान सभा के बूथ न. 58 भरोहिया प्राथमिक विद्यालय का ईवीएम सारे वोट बता रहा है इनवैलिड।
  • सहजनवा के बूथ संख्या 144 का का EVM ख़राब, नहीं हो पा रही वोटिंग
  • बूथ संख्या 345 और 322 पर मतदान रुका,ईवीएम मशीन बदलने का काम जारी।
  • सेन्टरडूस इंटर कॉलेज की भाग संख्या 330 पर EVM ख़राब, नहीं हो पा रहा मतदान।
  • मतदान शुरू होने से पूर्व ही EVM हुआ खराब , कसया विधानसभा के बूथ संख्या 211 का EVM हुआ खराब !
  • बूथ संख्या 324 सहजनवा के पाली ब्लाक के रिथुआखोर में EVM मशीन हुई ख़राब, अभी तक नही पहुँची दूसरी मशीन।
  • बलिया में बैरिया के बूथ संख्या 52 पर EVM हुआ ख़राब!
  • गोरखपुर में 324 सहजनवा के बूथ संख्या 137 केशोपुर में वोट देने के बाद दिया जा रहा है प्रमाण पत्र!
  • चिल्लूपार विधानसभा के बसपा के प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी ने डाला अपना वोट!
  • गोरखपुर में नगर आयुक्त ने किया सहजनवा के बूथ न0 68 का निरीक्षण!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें