उत्तर प्रदेश के चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी मंत्री गायत्री प्रजापित के मामले में चौतरफा घिर गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और पुलिस की दबीश के बाद से फरार गायत्री प्रजापति को लेकर अखिलेश यादव पर उंगलियां उठ रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने गायत्री प्रजापति को लेकर सपा व अखिलेश यादव पर हमला बोला है।

गायत्री के मामले पर घिरी सपा

  • गैंगरेप मामले में आरोपी गायत्री प्रजापति पिछले कई दिनों से फरार है।
  • उसकी पुलिस सुरक्षा भी यूपी पुलिस ने हटा ली है।
  • बीजेपी इस मुद्दें को लेकर सपा-कांग्रेस सहित अखिलेश यादव को अपने निशाने पर ले रही है।
  • शनिवार को वैंकेया नायडू ने कहा कि सपा-कांग्रेस सहित अखिलेश को इसके लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि यह लोग जनता के सामने कम से कम कबूल करे कि गायत्री को टिकट देकर उसने गलती हुई है।
  • साथ ही यूपी की जनता को विश्वास दिलाए कि वह गायत्री प्रजापति का समर्थन नहीं करेंगे।
  • बता दें अमित शाह ने भी कहा था कि 11 मार्च से पहले अखिलेश सरकार गायत्री को गिरफ्तार कर लें,
  • वरना बीजेपी की सरकार बनते ही उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा।
  • वहीं यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट रद्द करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • क्योंकि हाल में ही उनके देश छोड़कर भागने की कोशिशों की खबर आईं थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें