उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं, छठे चरण के लिए मतदान शनिवार 4 मार्च को जारी है। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सातवें चरण के प्रचार अभियान के तहत अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते प्रधानमंत्री मोदी सूबे के जौनपुर जिले में भी पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

विशाल जनसँख्या में आने के लिए सभी का आभार:

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने दौरे के चलते जौनपुर पहुंचे थे।
  • जहाँ पीएम मोदी ने भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, भारी संख्या में रैली में आने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, जब यूपी चुनाव शुरू हुआ था, तब ठण्ड थी।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जौनपुर तक आते-आते गर्मी काफी बढ़ चुकी है।
  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, इतनी गर्मी में भी जनसैलाब देखने को मिल रहा है।

जौनपुर की धरती वीरों की धरती है:

  • पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जौनपुर वीरों की धरती है, मैं इसको नमन करता हूँ।
  • सर्जिकल स्ट्राइक पर पीएम मोदी ने कहा कि, कुछ लोग देश के वीर जवानों पर सवाल खड़ा करने लगे हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें