[nextpage title=”video” ]

राजधानी के हजरतगंज इलाके में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सरकारी आवास के पास स्थित सहारागंज माल में आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

  • इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
  • सूचना मिलने के बाद भी दमकल की गाड़ियां काफी देर से पहुंची।
  • इस दौरान वहां भगदड़ मच गई।
  • माल में खरीददारी करने गए लोग शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे।
  • मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
  • बताया जा रहा है आग शार्ट सर्किट से बताया जा रहा है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

पुलिस कर रही पड़ताल

https://youtu.be/4fLF2iJRv7s

माल में मची अफरा-तफरी

  • इस दौरान आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों ने माल का काफी हिस्सा तोड़ दिया इसके बाद आग को बुझाया जा सका।

    नहीं थे फायर सेफ्टी के इंतजाम

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
  • आग लगने की सूचना दमकल को शाम 16:46 बजे दी गई।
  • आग लगते ही वहां हड़कंप मच गया।
  • यहां दूसरे माले से लेकर चौथे माले तक फायर एक्जिट वाले रस्ते में आग लग गई।
  • जानकारी के मुताबिक,सबसे पॉश इलाका माना जाने वाले हजरतगंज में रविवार शाम को अचानक सहारागंज माल में अफरा-तफरी मच गई।
  • भले ही सहारागंज माल सुरक्षा के तमाम दावे कर रहा हो लेकिन यहां आग बुझाने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे।
  • आग बुझाने के लिए पानी ही काम आया।
  • क्योंकि मॉल की चौथी मंजिल पर मल्टीप्लेक्स और फूड कोर्ट भी है इस लिए यहां बड़ा हादसा हो सकता था।
  • लेकिन गनीमत रही कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
  • लेकिन वहां घूमने गए लोगों में दहशत जरूर व्याप्त हो गई।

रविवार की छुट्टी के कारण थी भीड़

  • सहारागंज माल में रविवार को छुट्टी होने के चलते काफी भीड़ थी।
  • जिस समय आग लगी उस समय माल में सैकड़ों लोग मौजूद थे।
  • आग लगने की सूचना मिलते ही लोग खरीददारी छोड़ इधर-उधर भागने लगे।
  • महिलाएं अपने बच्चों को लेकर चीखते हुए भागने लगीं।
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने आगंतुकों को सुरक्षित रूप से माल के बाहर निकाल लिया।
  • फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह पुलिस तलाश रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें