उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी राजनीतिक दल सातवें और अंतिम चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार 6 मार्च को सूबे के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहली जनसभा:

  • यूपी विधानसभा चुनाव के तहत छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं।
  • जिसके तहत सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।
  • इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार 6 मार्च को सूबे के 4 जिलों के दौरे पर रहेंगे।
  • इस दौरान अमित शाह 4 चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहली जनसभा सोनभद्र जिले में सुबह 11.30 बजे आयोजित की गयी है।
  • यह जनसभा राबर्ट्सगंज विधानसभा के हाईडिल मैदान में आयोजित की गयी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की दूसरी जनसभा:

  • अमित शाह की दूसरी जनसभा गाजीपुर में 12.55 बजे आयोजित की गयी है।
  • जनसभा का आयोजन जहूराबाद विधानसभा के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित की गयी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की तीसरी जनसभा:

  • अमित शाह की तीसरी जनसभा जौनपुर मल्हनी में 2.05 बजे आयोजित की गयी है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की चौथी जनसभा:

  • अमित शाह की चौथी जनसभा भदोही में 3.10 बजे आयोजित की गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें