मेरठ के तेज तर्रार जिलाधिकारी बी.चन्द्रकला ने अपने काम करने के अंदाज से लोगों के दिल में अलग ही जगह बना ली है। उनके काम के इसी अंदाज को देखकर लोग उन्हें प्यार से डीएम दीदी के नाम की उपाधि दे चुके हैं। वहीं डीएम बी. चंद्रकला भी इसका मान रखती है। उनकी जिस जिले में भी तैनाती होती है, वहां उनके पास सबकी परेशानी का हल होता है। ऐसा करके वह सबका दिल जीत लेती हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ रही लोकप्रियता

  • डीएम बी.चन्द्रकला सूबे की जनता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं।
  • सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक पर उनका वेरीफाईड पेज है।
  • जिसपर 57 लाख, 06 हजार 309 लाइक्स हैं।
  • यानी फेसबुक पर इतने लोग उन्हें फॉलो करते हैं, क्योंकि उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी हर चीज यहां जान सकते है।
  • डीएम बी.चन्द्रकला फेसबुक पर अपने काम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी पहल अपने प्रशंसकों के सामने रखती है।
  • यहीं नहीं वह ट्वीटर पर भी काफी ज्यादा सक्रिय है।
  • फिलहाल उन्हें ट्वीटर पर फॉलो करने वालो की संख्या 27 हजार से ज्यादा है।
  • सोशल मीडिया पर लोग अपनी परेशानी भी डीएम दीदी से शेयर करते है।
  • जिनका उचित समय पर समाधान भी किया जाता है।

‘डीएम दीदी’ के काम करने का बेबाक अंदाज

  • जिलाधिकारी बी. चन्द्रकला की गिनती कर्मठ, ईमानदार और तेज तर्रार IAS अधिकारियों में होती है।
  • जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह है, डीएम दीदी के काम करने का तरीका, जो भ्रष्ट अधिकारियों को भले न पसंद आये,
  • पर सूबे की जनता डीएम दीदी की कार्यशैली से बहुत प्रभावित है।
  • इसके साथ ही डीएम बी.चन्द्रकला काम में जरा सी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करती है।
  • जनता के लिए होने वाले कामों में जरा सी भी लापरवाही उन्हें पसंद नहीं है।
  • इसके अलावा बी.चन्द्रकला अपने हर जिले में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह से सजग रहती हैं।
  • डीएम बी.चन्द्रकला की पोस्टिंग आज तक प्रदेश के जितने भी जिलों में हुई है, उन्हें हर जगह जनता का सम्मान मिला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें