[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके है और भारतीय जनता पार्टी इसमें सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव सबसे बड़ी हार लेकर आया है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी की हार को घमंड की हार बताया था। अब अखिलेश यादव ने शिवपाल के इस आरोप का जवाब दे डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

सवाल को टालते दिखे अखिलेश :

  • यूपी विधानसभा चुनावों के नतीजों का आना लगातार जारी है।
  • इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करते हुए बड़ी जीत कर दी है।
  • सपा की इस हार पर शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर हमला बोला था।
  • शिवपाल के आरोपों पर अखिलेश ने अपनी चुप्पी तोड़ डाली है।
  • अखिलेश ने कहा कि मेरे घमंडी होने के बारे में आप लोगों से ज्यादा कौन जान सकता है।
  • उन्होंने कहा कि चाचा हमारी परछाई के घमंड के बारे में बात कर रहे है।
  • साथ ही अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता के आदेश को सराहते हुए उसका स्वागत किया।
  • अखिलेश ने कहा कि जनता का फैसला हमें मंजूर है और जनता को नयी सरकार मिलने पर बधाई देता हूँ।
  • अखिलेश यादव ने साथ ही आने वाली भाजपा सरकार पर हमला बोला कि पहले कैबिनेट मीटिंग के बाद सब पता चल जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें