राजधानी के बंथरा इलाके में होलिका दहन में शामिल होने गए विकलांग दलित युवक की प्रेम प्रसंग के चलते गला रेतकर निर्मम हत्या करके हत्यारों शव को गांव के बाहर आम के बाग में फेंक दिया।

  • सोमवार सुबह ग्रामीणों ने अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए।
  • आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया गया है।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • थाना प्रभारी बंथरा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर चार अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
  • पुलिस ने नामजद चारों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है।
  • तीनों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा।

होलिका दहन के समय गया था घर के बाहर

  • पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, मृतक के पिता लल्लूराम पुत्र पुत्तीलाल निवासी रामदास पुर थाना बन्थरा ने सूचना दिया कि उसके पुत्र गौरव रावत (20) जो रात को होलिका दहन के बाद फोन पर बात करते हुए घर के बाहर गया था।
  • सोमवार सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि उसके पुत्र का शव उसके गांव के पास मुन्नालाल पाल के बाग में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा है।
  • जिसकी हत्या उसके गॉव के ही निवासी रामेन्द्र, शैलेन्द्र, सत्येन्द्र व धीरेन्द्र पुत्रगण रामखेलावन द्वारा प्रेम प्रसंग के कारण की गयी है।
  • इस सम्बन्ध में थाना बन्थरा पर अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अर्द्धनग्न शव कर रहा था अप्राकृतिक दुष्कर्म का इशारा

  • मृतक का शव गांव के बाहर बाग़ में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था।
  • ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद बदले की भावना से हत्यारों ने गला काटकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी बन्थरा द्वारा की जा रही है।
  • थाना प्रभारी बन्थरा ने बताया कि मृतक के मुंह से खून निकला है। वह बायें पैर से विकलांग था।
  • उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
  • कुकर्म की पुष्टि पीएम रिपोर्ट के बाद हो पायेगी। अभियुक्तों को जल्द ही खुलासा करके जेल भेज दिया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें