यूपी में ताबड़तोड़ 52 रैलियां करने के बाद भी मिली करारी हार से बसपा काफी उदास है। इस बात से नाराज बसपा प्रमुख मायावती भी बयान दे चुकीं हैं।

  • वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी तक का आरोप लगा चुकी हैं।
  • अब मायावती कल कांशीराम को 83वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकती हैं।
  • जयंती पर भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं के आने की उम्मीद है।

बैठक के बाद विपक्षियों पर कर सकती हैं प्रहार

  • बता दें कि 15 मार्च को सुबह 8:30 बजे कांशीराम स्मारक स्थल पर कांशीराम की 83वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती भी मौजूद रहेंगी।
  • कार्यक्रम के उपरांत सुबह 10:30 बजे मायावती बसपा कार्यालय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक करेंगी।
  • वह बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को कई बिंदुओं पर जानकारी देकर संबोधित भी करेंगी।

यूपी में 52 जनसभाएं करके भी मिली हार

  • विधान सभा चुनाव 2017 में बसपा प्रमुख मायावती ने रोज दो के औसत से 27 दिनों में कुल 52 जनसभाओं को संबोधित किया।
  • वह अपनी रैलियों के दौरान रोजाना दो घंटे के औसत से करीब 55 घंटे हवा में रहीं।
  • मायावती ने अपना चुनाव प्रचार एक फरवरी से शुरू किया था।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश विधान सभा की सभी 403 सीटों पर अपनी पूरी दमदारी व तैयारी के साथ अकेले अपने बलबूते पर प्रदेश में जंगलराज समाप्त करके ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की पुन: सरकार बनाने अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही थी।
  • लेकिन उन्हें सिर्फ 19 सीटों पर ही जीत मिल पाई।
  • इस करारी हार से पार्टी कार्यकर्ता काफी सदमे में हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें