[nextpage title=”narendra modi” ]

यूपी विधानसभा चुनावों में 325 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है और उसके सरकार बनाने का रास्ता बिल्कुल साफ़ है। मगर अब भी भाजपा में लगातार सीएम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। पार्टी आलाकमान निश्चित ही नहीं कर पा रहा है कि किस चेहरे को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी जाए। इसी बीच एक शख्स ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

[/nextpage]

[nextpage title=”narendra modi” ]

केशव मौर्या और मनोज सिन्हा ने की मुलाकात :

  • यूपी में सीएम पद की रेस में काफी नाम सुनने को मिल रहे है।
  • इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर है।
  • इस बीच केशव मौर्या ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।
  • मुलाकात के दौरान पीएम मोदी से बात करते समय वे काफी खुश भी दिखायी दे रहे थे।
  • इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की है।
  • हालाँकि यह मुलाकात काम से सबंधित भी हो सकती है।
  • अब इन सभी सवालों का जवाब जल्द ही आने वाले समय में मिल जाने उम्मीद की जा रही है।
  • हालाँकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नाम इस समय सबसे आगे चल रहा है।
  • सूत्रों से खबर है कि संघ द्वारा राजनाथ के नाम पर मोहर लग चुकी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें