उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चली लंबी चर्चा के बाद आखिकार योगी आदित्यनाथ को यूपी का अगला सीएम घोषित कर दिया गया है। शनिवार को लोकभवन में नवनिर्वाचित विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री बनाने के लिए सहमति बनी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने योगी आदित्यनाथ के साथ प्रेसवार्ता की।

आम सहमति से चुने गए योगी आदित्यनाथ

  • केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने बताया कि केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में योगी के नाम पर फैसला हुआ।
  • उन्होंने कहा कि शनिवार को विधायकों के साथ चर्चा हुए, विधायक दल की बैठक भी हुई।
  • इसमें योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति बनी।

योगी आदित्यनाथ ने मांगा सहयोग

  • उत्तर प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो डिप्टी सीएम भी घोषित किए गए है।
  • वैंकेया नायडू ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • हालांकि उन्होंने कहा कि यूपी का दायित्व निभाने के लिए उन्हें दो वरिष्ठ नेताओं का सहयोग भी चाहिए।
  • उनके इस आग्रह पर वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर अहम फैसला लिया गया।
  • इसके बाद केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा यूपी का उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है।
  • वैंकेया नायडू ने कहा कि रविवार को योगी आदित्यनाथ के साथ यह दोनों भी शपथ ग्रहण करेेंगे।

योगी ने नहीं की प्रेसवार्ता में कोई बात

  • लोकभवन में योगी आदित्यनाथ के सीएम घोषित होने के बाद प्रेसवार्ता हुई।
  • इस प्रेसवार्ता को वैंकेया नायडू ने संबोधित किया, उनके साथ आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
  • हालांकि इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं कहा, और वह वरिष्ठ नेताओं के साथ राजभवन के लिए निकल गए।

शपथ समारोह में आएगे कई मोदी और शाह

  • वैंकेया नायडू ने बताया की रविवार को शपथ समारोह में पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएगे।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी निमंत्रित है।
  • वहीं सहयोगी दल के नेता भी इस दौरान वहां मौजूद रहेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें