उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार 21 मार्च को राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री ऑफिस लोक भवन पहुँच चुके हैं।

सतीश महाना भी पहुंचे लोक भवन:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सूबे की जनता ने भारी बहुमत दिया था।
  • जिसके बाद शनिवार 18 मार्च को भाजपा ने आदित्यनाथ योगी को मुख्यमंत्री घोषित किया था।
  • इसके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को सूबे का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
  • जिसके बाद रविवार 19 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।
  • इसी क्रम में मंगलवार 21 मार्च को उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोक भवन पहुंचे हैं।
  • इसके साथ ही कानपुर से 7 बार के विधायक सतीश महाना भी लोक भवन पहुंचे हैं।
  • ज्ञात हो कि, कैबिनेट मंत्रियों के विभाग अभी तक सौंपे नहीं गए हैं।

विभाग बंटवारे को लेकर चल रहा है मंथन:

  • भाजपा सरकार 325 विधायकों के साथ बहुमत में आई है।
  • शपथ ग्रहण के बाद पार्टी में कैबिनेट मंत्रियों को विभाग सौंपे जाने का मंथन लगातार जारी है।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंगलवार को दिल्ली पीएम मोदी से मिलने पहुंचे हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट में कुल 49 कैबिनेट मंत्री हैं।
  • जिनमें से 22 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्री हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें