उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बुधवार 22 मार्च को एनेक्सी पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एनेक्सी के सभी तलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सभी अधिकारियों को सख्ती से साफ़-सफाई, कार्य प्रणाली को सुधारने आदि के निर्देश दिए।

प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा बैन:

  • यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बुधवार को एनेक्सी पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने अधिकारियों और कार्यालयों की कार्य-प्रणाली का जायजा लिया।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश भी जारी किये।
  • इसके अलावा सीएम योगी ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों से पान-गुटखा को बैन कर दिया है।
  • प्रदेश के किसी भी कार्यालय में पान-गुटखा पर मनाही हो गयी है।
  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस दौरान अधिकारियों को पान-गुटखा के लिए सख्त निर्देश दिए।

फाइलों को लेकर भी सीएम योगी ने जारी किये सख्त निर्देश:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बुधवार को एनेक्सी पहुंचे थे।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारीयों को फाइलों के सन्दर्भ में सख्त निर्देश जारी किये।
  • उन्होंने कहा कि, फाइलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, अधिकारी फाइलों को पेंडिंग न रखें।
  • इसके साथ ही अब से सभी अधिकारी आने वाली सभी फाइलों के आने से लेकर जाने तक की तिथि अंकित करनी होगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, फाइलों की निस्तारण पर मुख्यमंत्री सीधी नजर रखेंगे।

औपचारिक दौरा न समझें:

  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आगे कहा कि, कर्मचारी औपचारिक दौरा न समझें।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, मैं हमेशा यहाँ ऐसे ही आता रहूँगा।
  • ज्ञात हो कि, अपने निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सभी तलों का पैदल निरीक्षण किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें