[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बना ली है और अब योगी आदित्यनाथ यूपी के नए मुख्यमंत्री बन गए है। यूपी में सरकार बदलते ही काफी कुछ बदल गया है मगर बीते दिन कुछ ऐसा हुआ जिससे हर किसी को अखिलेश यादव की सरकार की फिर से याद आ गई।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

ताज महोत्सव में चला अखिलेश का वीडियो:

  • उत्तर प्रदेश में अब नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।
  • इसके बाद से ही उत्तर प्रदेश के सभी विभागों में भारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
  • मगर आगरा में चल रहे ताज महोत्सव में कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर देगा।
  • इस समय आगरा में 9 दिवसीय 26वां ताज महोत्सव चल रहा है।
  • इसी के तहत बीते दिन भजन के सम्राट अनूप जलोटा का भजन कार्यक्रम रखा गया था।
  • जलोटा के भजन के दौरान कई बार उनके पीछे लगी स्क्रीन पर ताजमहल के साथ अखिलेश यादव का चित्र दिखायी दिया।
  • आपको बता दें कि अखिलेश यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके है।
  • बड़ी बात तो यह रही कि इस पूरे कार्यक्रम में शासन के कई बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे थे।
  • मगर किसी ने भी उस नज़ारे को बदलने की तकलीफ नहीं उठायी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें