उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शनिवार 25 मार्च से दो दिवसीय दौरे पर पहुँच चुके हैं। जिसके तहत CM योगी के दर पहुँच चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गोरखधाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

CM आदित्यनाथ योगी के संबोधन के मुख्य अंश:

  • हम जाति-धर्म के नाम पर काम नहीं करेंगे,
  • विकास सबका होगा सबके साथ होगा।
  • आप देखेंगे किसी भी तबके का, किसी भी क्षेत्र का व्यक्ति उपेक्षित महसूस नहीं करेगा।
  • विकास का मार्ग जो पूर्वी उत्तर प्रदेश को दिखाया है, उसे हकीकत में बदलने के लिए काम करेंगे।
  • पीएम मोदी हमारे लिए आदर्श हैं,
  • विकास के रास्ते पर चलने के लिए सभी के लिए वो आदर्श है।
  • 300 सीट पाने का लक्ष्य था, लेकिन आप सभी ने उससे अधिक सीट दी।
  • पीएम मोदी का नेतृत्व हमारे लिए मार्गदर्शन का काम करता है।
  • कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए मैं आपके बीच मौजूद हूँ।
  • प्रदेश के सभी लोगों के प्रति, अपने संगठन और उनके कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ।
  • अराजक तत्वों को कोई मौका नहीं देना है, हमें मिलकर इसे ख़त्म करना है।
  • सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में लड़िकयां असुरक्षित महसुस करती हैं।
  • इसी लिए शोहदों और मनचलों के खिलाफ हमनें कदम उठाया।
  • कानून राज स्थापित करने में आप साथ देंगे और आपने साथ भी दिया है।
  • ये भाजपा की बड़ी विजय है लेकिन किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेना है।

बूचड़खाने पर क्या बोले CM योगी:

  • जो मानकों के अनुसार अपना काम कर रहे हैं, उन्हें दिक्कत नहीं है।
  • लेकिन जो लोग गलत तरीके से गलत काम कर रहे हैं, उन्हें एक प्रक्रिया के तहत बंद किया जा रहा है।
  • हम हम किसानों के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • किसानों और मजदूरों के लिए हम काम करेंगे।
  • किसानों से किए वादें जल्द पूरे होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें