वाराणसी में छात्रों और डॉक्टरों के बीच हुए बवाल के बाद हड़ताल पर गए बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टर वापस काम पर लौट आए हैं। दरअसल हड़ताल पर गए डॉक्टरों को मेडिकल सुप्रीटेंडेंट ने नोटिस जारी किया था।

बीएचयू रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे

  • छात्र और डॉक्टरों के बीच मारपीट से रेजिडेंट डॉक्टरों में काफी गुस्सा था।
  • उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा का मुद्दा कई बार उठाया है।
  • इस बार फिर से डॉक्टरों से मारपीट के बाद मामले ने हड़ताल का रूख ले लिया।
  • हालांकि बीएचयू एमएस ने हड़ताल पर जाने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दिया था।
  • इसके बाद सभी डॉक्टर काम पर वापस लौट आए हैं।

ये है पूरा मामला

  • सोमवार को सर सुंदरलाल अस्पताल में छात्रों और डॉक्टरों के बीच मारपीट हुई थी।
  • छात्रों ने डॉक्टरों पर ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया था।
  • वहीं डॉक्टर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए।
  • इसके बाद अस्पताल में दूर-दूर से आए मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें