उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मामले में गुरुवार 30 मार्च को निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने बहुत बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि, रामजन्मभूमि मामला देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

एक से डेढ़ महीने में शुरू होगा मंदिर निर्माण:

  • उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मामले में गुरुवार को बहुत बड़ा निर्णायक मोड़ आया है।
  • यह मोड़ निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास के एक बयान से आया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, राम मन्दिर का निर्माण जल्द शुरू होगा।
  • उन्होंने इसी में आगे जोड़ा कि, राम मंदिर का निर्माण एक से डेढ़ महीने में शुरू होगा।
  • महंत धर्मदास ने ये भी कहा कि, वो सुप्रीम कोर्ट से जल्द से जल्द फैसला सुनाने के लिए कहेंगे।
  • गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट ने बातचीत से राम मंदिर निर्माण के मामले को सुलझाने की बात कही थी।

राजी हैं हाजी:

  • निर्वाणी अखाड़ा के महंत धर्मदास ने गुरुवार को एक महीने में राम मंदिर निर्माण की बात कही है।
  • इसी में उन्होंने आगे जानकारी दी कि, दूसरे पक्ष से मो० हाजी अली भी राम मंदिर निर्माण के लिये राजी हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, दूसरे पक्ष से बात हो गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री योगी भी मंदिर निर्माण के लिए राजी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें