2017 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सूबे की समाजवादी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्तियाँ करने जा रही है। इनमें सरकारी टीचर, डॉक्टर और पुलिस के पदों पर भर्तियाँ होंगी।

करीब 10 हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां:

  • सूबे की समाजवादी सरकार चुनावों से ठीक पहले बड़े पैमाने पर भर्तियाँ करेगी।
  • जिनमें सरकारी डॉक्टर और पुलिस के पदों पर होगी भर्ती।
  • इस योजना के तहत करीब 10 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • इसमें 5 हजार पुलिसकर्मी, 3286 पद डॉक्टर और 1500 नगर विकास के पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • इन भर्तियों के लिए विज्ञापन का काम मई महीने से ही शुरू कर दिया जायेगा।

पुलिस भर्ती:

  • पुलिस भर्ती में महिला और पुरुष कैंडिडेटस मिलाकर एसआई पुलिस के करीब 3,000 पद, पीएसी प्लाटून कमांडर के 212 पद, फायर ब्रिगेड के 110 और करीब 1,000 क्लर्क के पदों पर भर्ती कई जाएगी।
  • इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट http://prpb.gov.in है और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

डॉक्टर भर्ती:

  • डॉक्टर की भर्ती में 1644 पद जनरल, 887 पद ओबीसी, 690 पद एससी और 65 पद एसटी के होंगे।
  • जिसके लिए आवेदक http://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

नगर विकास भर्ती:

  • इस भर्ती में नगर विकास विभाग द्वारा अधिशासी अधिकारी से लेकर टैक्स इंस्पेक्टर के 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • इस भर्ती का अधिकार पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दिया गया था, लेकिन बाद में नगर विकास द्वारा स्वयं इन पदों पर भर्ती की जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें