उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यभार संभालने के दिन से ही प्रदेश की नौकरशाही व्यवस्था को सुधारने के संकेत दिए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को अपने-अपने प्रेजेंटेशन बनाने के आदेश दिए थे।

आज शिक्षा विभाग का प्रेजेंटेशन:

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को आदेश जारी किया था।
  • जिसमें उन्होंने कहा था कि, सभी अपने-अपने विभागों की प्रेजेंटेशन बनाने को कहा था।
  • जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना था।
  • इसी क्रम में सोमवार 3 अप्रैल को शिक्षा विभाग के प्रेजेंटेशन के कार्यक्रम को रखा गया है।
  • गौरतलब है कि, सभी प्रमुख सचिव को 20 से 45 मिनट का समय प्रेजेंटेशन के लिए दिया जायेगा।
  • इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी प्रेजेंटेशन में मौजूद रह सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, कैबिनेट मंत्री होने के नाते दिनेश शर्मा को शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

नकल माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर होगी चर्चा:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शिक्षा विभाग की प्रेजेंटेशन को देखेंगे।
  • इस दौरान प्रेजेंटेशन में मुख्यमंत्री योगी शिक्षा विभाग की चुनौतियों पर भी बात करेंगे।
  • शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी चुनौती मौजूदा समय में नक़ल माफियाओं पर नकेल कसना होगा।
  • गौरतलब है कि, यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़े पैमाने पर नक़ल की ख़बरें सुनने को मिल रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें