उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में सरकारी दफ्तरों की कार्य-प्रणाली को सुधारने के लिए कई आदेश जारी किये थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि, सभी सरकारी कर्मचारी अपने काम के प्रति ईमानदारी दिखायें, लेकिन सूबे के ही वन-विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।

बस्ती में राष्ट्रीय पक्षी की मौत:

  • उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गयी।
  • मोर की मौत के कारण फिलहाल अज्ञात हैं।
  • स्थानीय लोगों ने मृत मोर की जानकारी वन विभाग को दी।

नहीं पहुंचे वन विभाग के अधिकारी:

  • सूबे के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के औहरिया बाग़ में एक मृत मोर पाया गया है।
  • जिसके बाद मोर के शव को स्थानीय लोगों ने कब्जे में लेकर वन विभाग को इसकी सूचना दी।
  • सूचने के घंटों बाद भी वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।
  • स्थानीय लोग घंटों से शव को कब्जे में लेकर अधिकारियों के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की धज्जियाँ:

  • बस्ती में एक मृत मोर की खबर के घंटों बाद भी वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
  • वन विभाग के अधिकारी खुले आम मुख्यमंत्री योगी के आदेशों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें