बुधवार 5 अप्रैल को समूचे देश में राम नवमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, राम नवमी पर राज्य सरकार द्वारा मंदिरों में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी किये गये थे। इसके साथ ही अयोध्या में भी श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और व्यवस्था आदि के लिए पहले ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए थे।

बनारस में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती की:

  • बुधवार को उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में राम नवमी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है।
  • वहीँ सूबे के मंदिरों में राम नवमी के उपलक्ष्य में सुरक्षा से लेकर व्यवस्था आदि के निर्देश जारी किये गए थे।
  • वहीँ बनारस में राम नवमी के अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम एकता का बेमिसाल उदाहरण देखने को मिला है।
  • बनारस में मुस्लिम महिलाओं ने राम नवमी के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
  • साथ ही मुस्लिम महिलाओं ने संतों के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना की।
  • इतना ही नहीं मुस्लिम महिलाएं भगवान राम की आरती भी करती नजर आयीं।

अयोध्या में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़:

  • राम नवमी के अवसर पर बुधवार को अयोध्या में भी श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे हैं।
  • जिसके तहत पुलिस ने सुरक्षा का भारी बंदोबस्त किया है।
  • बीते सोमवार को आईजी ज़ोन लखनऊ सतीश गणेश ने अयोध्या में मेले की तैयारियों का भी जायजा भी लिया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें