विश्व आर्थिक मंच (डब्लयूईएफ) के आकलन के अनुसार भारत ने यात्रा और पर्यटन इंडेक्स में 12 स्थान की छलांग लगाई है। साल 2017 में भारत 40वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सूची में भारत 2015 में 52वें स्थान पर और 2013 में 65वें स्थान पर था।

चार सालों में लगाई 25 स्थान की छलांग-

  • डब्लयूईएफ की रिपोर्ट में इस साल भारत 40वें स्थान पर है।
  • साल 2015 में भारत इस सूची में 52वें स्थान पर था।
  • उससे पहले साल 2013 में भारत 65वें स्थान पर था।
  • पीएम मोदी ने इसे अच्छी खबर बताया है।
  • उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि सरकार इस क्षेत्र को कितना महत्व देती है।

पर्यटक को भारत आना पसंद-

  • केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने भारत की पर्यटन रैंकिंग में सुधार का स्वागत किया है।
  • उन्होंने बताया कि सरकार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर्यटन नीति जारी कर सकती है।
  • महेश शर्मा ने बताया कि भारत स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है।
  • बता दे कि यात्रा और पर्यटन इंडेक्स 2017 में 136 देशों और क्षेत्रों को 14 मानकों में शामिल किया गया था।
  • इसमें बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देश जैसे स्पेन, फ्रांस और जर्मनी शीर्ष पर बने हुए है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें