केरल के अलाप्पुझा जिले में एक 17 साल के लड़के की हत्या के आरोप में आरएसएस के 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे की वजह छेड़छाड़ बताई जा रही है।

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ पर किया था ऐतराज-

  • पुलिस के अनुसार मृतक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
  • बताया जा रहा है कि उसने अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया था।
  • इसके बाद उसी के स्कूल को कुछ छात्र उसे खींचकर सुनसान जगह पर ले गए।
  • जहां उसके साथ मारपीट हुई।
  • मृतक छात्र को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही अपना दम तोड़ दिया।

kerla student

मामले का आरएसएस कनेक्शन-

  • पुलिस ने आरोपियों का आरएसएस संगठन से जुड़े होने की पुष्टि की।
  • मृतक छात्र करीब एक साल पहले आरएसएस संगठन से जुड़ा था।
  • लेकिन पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए उसने छोड़ दिया।
  • इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों की गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस के मुताबिक़ गिरफ्तार किये गए लोगों में 7 नाबालिग है और मृतक के स्कूल में ही पढ़ते है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए फिल्में ज़िम्मेदार: मेनका गांधी

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जर्मन युवती पर हुआ हमला, सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें