अब शादी या तलाक के बाद महिलाओं को पासपोर्ट में अपना नाम बदलवाने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा महिलाएं अब अपने माता या पिता दोनों में से किसी के भी नाम से पासपोर्ट बनवा सकतीं हैं।

माँ-बहनों को सशक्त कर देश आगे बढ़ रहा है-

  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि पासपोर्ट नियमों में जरूरी बदलाव किए गए है।
  • मोदी ने बताया कि वह चाहते है कि महिलाएं विकास की योजनाओं के केंद्र में रहे।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • मोदी ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
  • यह सभी बाते पीएम मोदी ने इंडियन मर्चेंट चैंबर की महिला विंग की 50वीं सालगिरह के समारोह में कही।
  • उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं के नाम घर की रजिस्ट्री होनी चाहिए।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के अंर्तगत सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन देकर दो करोड़ महिलाएं को चूल्हों के बुरे प्रभावों से बचाया है।
  • मोदी ने महिलाओं की उद्यमशीलता के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी महिलाओं को अवसर मिला है वो पुरूषों से दो कदम आगे रही हैं।

यह भी पढ़ें: 98 साल पूर्व की वो ‘बैसाखी’ जिसने देश को हिलाकर रख दिया था!

यह भी पढ़ें: गायों को बचा रही सरकार, महिला सुरक्षा का जिक्र नहींः जया बच्चन

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें