21 जून, 2017 को ‘विश्व योग दिवस’ है, जिसके तहत हर साल की तरह इस बार भी पूरे विश्व में कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में भारत में विश्व योग दिवस के चलते कई प्रकार के आयोजन किये जायेंगे।

मुख्य कार्यक्रम की मेजबानी कर सकता है लखनऊ:

  • 21 जून को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेगा।
  • इसी क्रम में विश्व योग दिवस के चलते कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन देश में भी किया जायेगा।
  • जिसके तहत नवाबों का शहर लखनऊ योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य आयोजन का मेजबान बन सकता है।
  • गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
  • हालाँकि, मुख्य कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

आयुष मंत्रालय ने दिया सुझाव:

  • 21 जून को विश्व योग दिवस पर देश के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ में हो सकता है।
  • राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने यह जानकारी दी कि,
  • “योग दिवस पर मुख्य आयोजन के लिए लखनऊ का नाम आयुष मंत्रालय ने सुझाया है”।
  • मामले में आखिरी फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय को लेना है।
  • लखनऊ के साथ ही भोपाल, जयपुर, अहमदाबाद, रांची, और बंगलुरु भी इस रेस में शामिल हैं।
  • इसके साथ ही मंत्रालय हर राज्य के एक शहर में बड़े आयोजन को कराने की योजना बना रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें