चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंट समवन’ को अब डीयू के सिलेबस में शामिल किया गया है। बता दें कि चेतन भगत की इस नॉवेल पर आधारित फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ बन चुकी है जो सुपर-डुपर हिट थी।

डीयू छात्र पढ़ेंगे ‘फाइव प्वाइंट समवन’-

  • चेतन भगत की नॉवेल ‘फाइव प्वाइंट समवन’ अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के सिलेबस का हिस्सा बन गई है।
  • इसकी जानकारी चेतन भगत ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
  • जुलाई से डीयू के एकेडमिक सेशन में बीए सेकंड इयर के लिटरेचर स्टूडेंट्स यह नॉवेल पढ़ेंगे।
  • चेतन भगत ने सोशल मीडिया पर डीयू को धन्यवाद भी किया।

  • ‘फाइव प्वाइंट समवन’ बीए सेकंड इयर के स्टूडेंट्स के लिए जनरल इलेक्टिव पेपर होगा।
  • यह पॉपुलर फिक्शन पेपर का पार्ट बनाया गया है।

बिक चुकी हैं नॉवेल 7 मिलियन  कॉपियां-

  • बात दें कि चेतन भगत के इस नॉवेल की करीब 7 मिलियन कॉपियां बिक चुकी हैं।
  • इतना ही नहीं साल 2008 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने चेतन को भारतीय इतिहास में अंग्रेजी भाषा में सबसे ज्यादा बिकने वाला उपन्यासकार बताया था।
  • चेतन भगत ने यह नॉवेल 2004 में लिखी थी।
  • आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ इसी नावेल से इंस्पायर थी।

यह भी पढ़ें: मोटापे का इलाज करा रही ईमान की बहन ने स्थिति में सुधार से किया इंकार!

यह भी पढ़ें: अब पशुओं का मिलेगा यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें