निरंकारी मिशन के प्रमुख हरदेव सिंह का अंतिम संस्‍कार बुधवार को दिल्‍ली में किया जा रहा है। बाबा हरदेव सिंह महाराज का पार्थिव शरीर सोमवार को दिल्ली लाया गया था। बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा निरंकारी मिशन के मुख्यालय से आज शुरू हुई और यह निगम बोध घाट पर जाकर पूरी हुई। भारी भीड़ को देखते हुए अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

  • निरंकारी बाबा का पार्थिव शरीर दिल्ली लाए जाने के बाद बुराड़ी बाईपास के ग्राउंड नंबर-8 में एक विशेष चैंबर में अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया था।
  • बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा में आज हजारों भक्‍त उमड़ पड़े और उन्‍हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

nirankari

  • मालूम हो कि निरंकारी मिशन के प्रमुख हरदेव सिंह का कनाडा में 13 मई को एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। जिसके बाद उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई।
  • संत हरदेव सिंह धार्मिक सभाओं में शामिल होने के लिए कनाडा की यात्रा पर गये थे। जून के प्रथम सप्ताह में कनाडा के टोरंटो में अंतरराष्ट्रीय निरंकारी  समागम का आयोजन होना था।
  • हरदेव सिंह कनाडा में एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे और उसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।
  • हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी 1954 को दिल्ली में हुआ था, वह गुरबचन सिंह और कुलवंत कौर के घर जन्मे थे।
  • हरदेव सिंह के पिता गुरबचन सिंह भी निरंकारी मिशन के प्रमुख थे। बाद में संत गुरबचन सिंह की हत्या कर दी गई थी।
  • वहीं , खबर है कि हरदेव सिंह की मृत्यु के बाद अब निरंकारी मिशन की कमान पत्नी सविंद्र कौर संभालेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें