[nextpage title=”shivpal yadav” ]

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने बीते दिनों समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया था। मगर इसके बाद ही मुलायम सिंह ने शिवपाल के इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया था। अब शिवपाल ने खुद मुलायम से बात कर इस बात पर बड़ा खुलासा कर डाला है।

[/nextpage]

[nextpage title=”shivpal yadav2″ ]

मुलायम सिंह है तैयार :

  • शिवपाल यादव ने बीते दिनों ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का ऐलान किया था।
  • उन्होंने कहा था कि इस मोर्चे के जरिये देश के सभी समाजवादी नेताओं को एक साथ लाया जाएगा।
  • मुलायम सिंह को इस मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की बात भी शिवपाल ने कही थी।
  • मगर शिवपाल के उस बयान को मुलायम सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया था।
  • मुलायम ने कहा था कि मेरी शिवपाल से एक हफ्ते से कोई बात नहीं हुई है।
  • अब शिवपाल यादव ने खुद इस बयान पर बड़ा खुलासा किया है।
  • शिवपाल ने कहा कि सेक्युलर मोर्चे के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ही होंगे।
  • वे खुद भी इस समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का अध्यक्ष बनने को तैयार हो गए है।
  • शिवपाल यादव ने कहा कि यदि सब मिलकर लड़ते तो सपा फिर से सत्ता में आती।
  • साथ ही अखिलेश यादव पर भी उन्होंने फिर से निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि नादानी की वजह से ही चुनाव में 47 सीटें मिली है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें