उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद EVM मशीन से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद कई राजनैतिक दलों ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसी क्रम में चुनाव आयोग ने शुक्रवार 12 मई को राजधानी दिल्ली में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया था।

सतीश चन्द्र मिश्र का बयान:

  • शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
  • जिसमें सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों को बुलाया गया था।
  • बैठक के बाद बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें उन्होंने बैठक में हुई चर्चा की जानकारी दी।
  • सतीश चन्द्र मिश्र ने जानकारी दी कि, चुनाव आयोग के सामने हमने अपनी बात रखी है।
  • उन्होंने आगे बताया कि, चुनाव आयोग से हमने कहा है कि, बैलेट पेपर पर चुनाव होने चाहिए।

उत्तर प्रदेश चुनाव में हुई EVM में धांधली:

  • शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।
  • जिसके बाद बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्र ने मीडिया से बातचीत के दौरान बैठक की जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में EVM में धांधली हुई है।
  • गौरतलब है कि, बैठक में चुनाव आयोग कह चुका है कि, जिसे शक है वे अपने एक्सपर्ट्स को लेकर आयें और EVM हैक करें।
  • सतीश मिश्र ने आगे कहा कि, डेमो VVPAT पर किये जा रहे हैं, पुराने EVM पर नहीं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें