उत्तर प्रदेश में नगर निगमों की संख्या बढ़ने के बाद नगर निगम निकाय चुनावों की तैयारियां भी बेहद ज़ोरों पर है. प्रदेश में नगर निगमों की संख्या बढ़ने से इस बार 14 की जगह 16 सीटों पर मेयर का चुनाव होगा.

नए नगर निगमों पर जल्द तैनात होंगे नगर आयुक्त-

  • उत्तर प्रदेश में राम और कृष्ण की पवित्र नगरी में दो नगर निगम बनाये गए हैं.
  • जिसके बाद यूपी में नगर निगमों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है.
  • कैबिनेट बैठक में निर्णय लेने के बाद इस बात की अधिसूचना जारी की गई.
  • बात दें की पहले प्रदेश में नगर निगमों की संख्या सिर्फ 14 थी.
  • लेकिन अब राम जन्म भूमि अयोध्या और फैजाबाद को जोड़ कर नया अयोध्या नगर निगम बनाया गया है.
  • वहीँ कृष्ण नगरी मथुरा और वृन्दावन को जोड़कर मथुरा-वृन्दावन नगर निगम बनाया गया है.
  • प्रमुख सचिव ने राजधानी लखनऊ में अधिसूचना जारी करते हुए बताया की दोनों नगर निगमों में जल्द ही नगर आयुक्त तैनात कर दिए जायेंगे.
  • जिससे इन 16 नगर निगमों में नगर निकाय का चुनाव कराया जा सकेगा.
  • नगर निगमों की संख्या बढ़ने से इस बार प्रदेश में 16 महापौर बनाये जायेंगे.
  • फिलहाल नगर चुनाव को लेकर 25 मई से 5 जून के बीच अधिसूचना जारी की जा सकती है.
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें