पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच राजस्थान के पलोधी जिले में अधिकतम पार 51 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आधी मई बीतने के साथ ही देश का आधा हिस्सा गर्मी की मार झेल रहा है। आलम यह है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

  • राजस्थान का पलोधी देश में अब तक की सबसे गर्म जगह रही है, जहां लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पलोधी बाद यहां चुरू में 50.2 डिग्री सेल्सियस , बीकानेर एवं बाड़मेर में 49.5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 49.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 49 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 48.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
  • उत्तर प्रदेश का बांदा जिला लगातार तीसरे दिन भी सबसे गर्म रहा।
  • यहां का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस है, इसके बाद इलाहाबाद में 46.7 डिग्री सेल्सियस तापमा है।
  • इसके बाद  झांसी में 46.4 डिग्री सेल्सियस और ओरई में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सूबे की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया।

गुजरात में ध्वस्त हुआ 100 साल पुराना रिकार्डः

  • गर्मी के बढ़ते कहर ने गुजरात के अहमदाबाद में 100 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है।
  • अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 48 डिग्री दर्ज किया गया।
  • इससे पहले अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 27 मई, 1916 को 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
  • वहीं शहर में लू की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अब तक चार लोगों लू से की मौत हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें