[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावो के बाद से समाजवादी पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

साईकिल पर सपा लड़ेगी चुनाव :

  • समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनावो में मात्र 47 सीटें ही प्राप्त हो पायी थी।
  • इसके बाद से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव के बारे में बात की थी।
  • अब अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि समाजवादी पार्टी साईकिल चुनाव चिन्ह पर ही लड़ेगी।
  • उन्होंने कहा कि पार्षद और चेयरमैन का चुनाव सिम्बल पर लड़ा जाएगा।
  • साथ ही जल्द ही नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
  • कन्नौज में एक कार्यक्रम में आये हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह बाते कही।
  • उन्होंने कहा कि हमें भी तो पता चले कि जनता को सपा पर कितना भरोसा है।
  • आपको बता दें कि पिछला निकाय चुनाव सपा ने सिम्बल पर नहीं लड़ा था।
  • समाजवादी पार्टी के लिए यह नगरीय चुनाव एक तरह से काफी अहम है।
  • विधानसभा चुनाव में मिली हार को वह इस चुनाव में जीत से भुलाना चाहेगी।
  • यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा का विजय रथ रुकता है या नहीं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें