गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर है। इस दौरान राजनाथ सिंह चीन से सटी सीमाओं का जायजा लिया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नाथूला का दौरा किया। साथ ही क्षेत्र में तैनात सेना अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। इससे पहले राजनाथ सिंह ने गंगटोक में चीन की सीमा से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विशेष बैठक की।

सीमा का लिया जायजा-

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चीन की सीमा पर अग्रिम चौकी नाथूला पहुंचे।
  • यहां उन्होंने आइटीबीपी के जवानों से मुलाकात की और बातचीत की।
  • इससे पहले राजनाथ सिंह ने गंगटोक में चीन की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।
  • राजनाथ सिंह पांच राज्यों जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों को साथ बैठक की।

  • इस बैठक में सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
  • इसके साथ ही इन इलाकों में विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
  • बता दें कि एनएसजी की सदस्यता, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और मसूद अजहर जैसे कई मुद्दों को लेकर चीन और भारत के बीच तल्खी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश : देह व्यापार के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार!

यह भी पढ़ें: आतंकवादियों द्वारा हुर्रियत की फंडिंग के मामले में NIA करेगी जांच!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें