बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी-मध्य भाग में बने गहरे दवाब का क्षेत्र आज और तेज होकर चक्रवाती तूफानरोनू’ में तब्दील होने से ओडिशा के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ओडिशा के साथ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। आस-पास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दे दिया गया है।

चक्रवाती तूफान ‘रोनू’ में तब्दील होने से पहले उत्तर एवं उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने लगा है और यह दक्षिण-पूर्व गोपालपुर से लगभग 590 किलोमीटर पर केन्द्रित है। इस प्रभाव के कारण ओडिशा में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने की सम्भावना है

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी में कहा गया है कि ओडिशा के कुछ स्थानों पर जोरो की बारिश भी हो सकती है और कई जगहों पर ये सामान्य रह सकता है।

इस दबाव के अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के उत्तर-पूर्व में बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। आंध्र में बढ़ने की आशंका के बाद मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया जा रहा है और कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने तक वो समुद्री इलाके से दूर ही रहे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें