अगर अब कोई लड़का किसी लड़की को छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो उस पर ऐसा करना न सिर्फ भारी पड़ेगा बल्कि उसे हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है, क्योंकि हैदराबाद के एक छात्र ने एक चप्पल के रूप में ऐसे अनोखे उपकरण का आविष्कार किया है, जो लड़कियों को सुरक्षित करने में बहुत मदद करेगा। इस अनोखे चप्पल का नाम ‘ElectroShoe’ है।

अब ‘ElectroShoe’ पहनकर लड़कियां होंगी सुरक्षित :

  • हैदराबाद के 17 वर्षीय सिद्धार्थ मंडल नाम के छात्र ने लड़कियों और महिलाओं को रेप जैसी हिंसा से बचाने के लिए ‘ElectroShoe’ नामक चप्पल बनाई है।
  • इस चप्पल को पहनने के बाद अगर कोई लड़का छूने की कोशिश करेगा तो उसे जोर से करंट लगेगा।
  • साथ ही इस चप्पल में ऐसा सेंसर लगा हुआ है जो घटना का अंदेशा होते ही पुलिस और लड़की के परिजनों को तुरंत घटना की जानकारी देगा।
  • सिद्धार्थ का दावा है कि अगर लड़की ने इस चप्पल को पहने तो उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं कर सकता है।

ElectroShoe chappal

‘ElectroShoe’ चपप्ल की खासियत :

  • इस चप्पल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह चप्पल दिखने में बिल्कुल आम चप्पल जैसी है।
  • ‘ElectroShoe’ को साधारण चप्पल जैसा इसलिए बनाया गया ताकि कोई शक ना कर सके।
  • इस चप्पल को चार्ज करने के लिए किसी बिजली और बैट्री की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • चप्पल में बड़ी बात यह है कि यह मात्र चलने भर से चार्ज हो जाएगी।
  • सिद्धार्थ ने कहा कि यह टेस्ट खुद एक लड़की पर करके देखा है जो बिल्कुल सही हुआ है।

निर्भया कांड से मिली ये हथियार बनाने की प्रेरणा :

  • 16 दिसम्बर 2012 की रात दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप ने देश और दुनिया को झकझोर दिया था।
  • सिद्धार्थ मंडल इस घटना के बाद से काफी आहत हुए थे।
  • छात्र ने सोचा कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए कि लड़कियां अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।
  • साथ ही कहा कि हर जगह तो पुलिस मौजूद नहीं होती है,
  • ऐसे में यह चपप्ल लड़कियों को सुरक्षित करने में कारगर साबित होगी।
यह भी पढ़ें…

दिमागी बुखार को लेकर प्रदेश के 38 जिलों में चलेगा टीकाकरण अभियान!

यूपी के दो थानों से सीधे जुड़ेंगे PM मोदी, CCTNS की लेंगे जानकारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें