उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह (swati singh) ने 20 मई को राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ‘BeTheBeer’ शॉप का उद्घाटन किया था, जिसके बाद मंत्री स्वाति सिंह को मामले में चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मामले में मंत्री स्वाति सिंह ने अपनी सफाई पेश करने के दौरान बहुत ही बचकाना बयान दिया है।

बियर नहीं फ्रूट बियर मिलती है:

  • यूपी की महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह(swati singh) और विवाद एक-दूसरे के पूरक हैं।
  • इसी क्रम में बीते 20 मई को मंत्री स्वाति ने एक बियर शॉप का उद्घाटन किया।
  • जिसकी जानकारी वायरल होने के बाद मंत्री स्वाति को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
  • मामला कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि,
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह से इस मामले का स्पष्टीकरण मांग लिया।
  • लेकिन वहीँ अपने पद के अहंकार में चूर मंत्री स्वाति सिंह अपनी ही गलतियों पर पर्दा डालने में व्यस्त हैं।
  • बियर शॉप के उद्घाटन में फंसने के बाद मंत्री स्वाति सिंह ने बचकाना बयान दिया है।
  • स्वाति सिंह ने कहा है कि, उन्होंने बियर बार का उद्घाटन नहीं किया, वह रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने गयी थीं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, आरोप लगने वाले जाकर मेन्यू देख लें, कहीं भी बियर सर्व करने की बात नहीं कही गयी है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, वहां फ्रूट बियर मिलती है, जो नॉन-अल्कॉहोलिक होती है।
  • मंत्री स्वाति ने ये भी कहा है कि, उनके खिलाफ साजिश हो रही है, जिसे वो सीएम से मिलकर उन्हें बतायेंगी।

ये भी पढ़ें: ऑडियो: ‘BeTheBeer’ की संचालिका दीपशिखा का बयान, ‘नहीं बिकती बीयर’

मामले में स्वाति सिंह(swati singh) का नाम आने के बाद हटाई गयी बियर की बोतलें:

  • अपने आप को बचाने के लिए मंत्री स्वाति सिंह(swati singh) ने BeTheBeer में फ्रूट बियर मिलने की बात कही है।
  • हालाँकि, मामले में स्वाति सिंह का नाम उछलने के बाद बियर की बोतलें को हटा दिया गया था।
  • इतना ही नहीं BeTheBeer की संचालिका ने भी कहा कि, उनके यहाँ बियर परोसी नहीं जाती है।
  • वहीँ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Instagram’ पर BeTheBeer की ओर से एक यूजर को रिप्लाई दिया गया था।

swati singh

  • जिसमें BeTheBeer की ओर से कई सारी बियर का नाम बताते हुए उन्हें सर्व किये जाने का जिक्र किया था।
  • इन तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि, मंत्री स्वाति सिंह खुद को बचाने के लिए झूठ को आधार बना रही हैं।
  • वहीँ ये देखना दिलचस्प होगा कि, अपने बचकाने बयानों के साथ मंत्री स्वाति सिंह कब तक खैर मनाएंगी?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें