पूर्व मंत्री व रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की मदद करने वाले अफसरों के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। एसपी उत्‍तरी अनुराग वत्‍स ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी दीपक कुमार को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में दो पुलिस अफसर दोषी पाए गए हैं। अब जल्‍द ही इन दोनों आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेप के आरोपी हैं पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति

  • यूपी विधानसभा चुनाव से पहले गायत्री के खिलाफ एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था।
  • उस दौरान यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे।
  • मामले में पुलिस ने काफी दबाव के बाद गायत्री के खिलाफ केस दर्ज किया।
  • केस दर्ज करने के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और गायत्री रेप के दोषी पाए गए।

    ये भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों को छुड़ाने थाने पहुंचे SP MLC, पुलिस से हुई झड़प!

14 दिनों के लिए जेल भेजे गए थे गायत्री प्रसाद प्रजापति

लचर पैरवी के कारण गायत्री को मिली थी जमानत

  • सूत्रों की मानें तो, पुलिस की अधूरी रिपोर्ट और लचर पैरवी के कारण गायत्री को जमानत मिली थी।
  • इस मामले के बाद योगी सरकार ने गायत्री मामले की विवेचना कर रहे अफसरों का ट्रांसफर कर दिया और जांच बैठा दी।
  • दोषी अफसरों के मामले की जांच एसपी उत्तरी अनुराग वत्स को सौंपी गई।
  • अनुराग ने आज अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है।

    ये भी पढ़ें: जेल से छूटा दरिंदा, फिर दे रहा है लड़की को उठा ले जाने की धमकी!

ये दो पुलिस अफसर पाए गए दोषी
  • अनुराग वत्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा और सीओ बीकेटी अमिता सिंह दोषी पाए गए हैं।
  • इन पर रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति की मदद करने के आरोप लगे हैं।
  • बता दें, अभी जल्‍द ही सीओ से एडिशनल एसपी बने हैं अवनीश मिश्रा।
  • वहीं, मामले की जांच कर रही अमिता ने गायत्री के खिलाफ सबूत नहीं जुटाए थे।
  • दोनों अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ने आईजी प्रशासन को पत्र लिख दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें