महाराष्ट्र में कर्ज मुक्ति के लेकर शुरु हुए आंदोलन के बाद आज मध्य प्रदेश में भी किसान राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन (former protest against government) कर रहे हैं। यहां आंदोलनकारियों ने सही दाम नहीं मिलने के विरोध में फल और सब्जियों को सड़क पर फेंककर धरना दे रहे हैं।

वहीं आज महाराष्ट्र में कई हिस्सों में सब्जियां फेंकने के साथ बुलडाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डेयरी को जाने वाले दूध से होली खेली। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से मध्यस्थ्ता का प्रस्ताव रखा है।

यह भी पढ़ें… यूपी में 40 संगठन किसानों की बुलंद कर रहे आवाज!

कर्ज मुक्ति को लेकर आंदोलन :

  • 1 जून से किसान महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में कर्ज मुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
  • महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल के दूसरे दिन की मंडियों के सौदे बंद हैं।
  • आंदोलन में जारी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने कई जगहों पर धारा 144 लगा दी है।
  • मुख्यत: ये इलाके नासिक और अहमदनगर हैं।
  • नासिक में कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है।
  • गुरुवार को शुरु हुए किसानों के आंदोलन की आग अब विदर्भ में भी फैल रहा है।
  • कई हिस्सों में सब्जियां फेंकने के साथ बुलडाणा में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डेयरी को जाने वाली दूध से होली खेली।

यह भी पढ़ें… PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा देगा किसानों को अनोखी सौगात

मंडी पर पड़ा असर :

  • 1 जून को आंदोलन कर रहे किसानों ने कोशिश की, कि मुंबई-पुणे को होने वाली कृषि उत्पाद की आपूर्ति रोक दी जाए। जिसका असर आज दिख रहा है।
  • एशिया की सबसे बड़ी नवी मुंबई मंडी में केवल 146 गाड़ियां सब्जी-फल लेकर पहुंची है।
  • वहीं पुणे में दूध संकलन 50 फीसदी तक घट गया है।

यह भी पढ़ें… किसानों की कर्जमाफी, ‘बहुत नाईंसाफी है ये’

मध्यस्थ्ता कराने पहुंचे अन्ना हजारे :

  • सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे किसानों का समर्थन करते हुए सरकार से मध्यस्थ्ता का प्रस्ताव रखा है।
  • इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कह चुके हैं कि सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है।
  • मुख्यमंत्री का कहना है कि विपक्ष किसान आंदोलन को हिंसक बना रहा है।

यह भी पढ़ें… अन्ना हज़ारे पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज़

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें