हाथ की रेखाओं को देखकर भविष्य व स्वभाव के बारे में जाना जाता है, मगर कई बार आपके हाथ के अंगूठे भी स्वाभाव के बारे में बताते हैं। इससे व्यक्ति के स्वभाव और उसके गुण के बारे में जाना जा सकता है। अंगूठे का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है। अंगूठे को देखकर व्यक्ति के विचारों को भी जाना जा सकता है।

यह भी पढ़ें… अब जाने अपनी हाथ की रेखाओं से की आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं!

जानिए लंबे अंगूठे  वाले व्यक्ति का स्वभाव :

  • लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति प्रोग्रेसिव विचार वाले होते हैं।
  • ऐसे व्यक्ति प्रैक्टिकल अप्रोच वाले आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।
  • ये लोग निर्णय इमोशनल न होकर अपनी विवेकशीलता के साथ करते हैं।
  • लंबे अंगूठे के साथ लम्बी अंगुलियां फैली हुई हो तो वह व्यक्ति गणित विषय में पारंगत होता है।
  • ऐसे लोग इंजीनियर या शिल्पी भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें… विशेष: नाखूनों के ‘अर्धचंद्र’ में छिपे हैं बड़े राज, जानिये इसके फायदे!

जानिए छोटे अंगूठे  वाले व्यक्ति का स्वभाव :

  • छोटे अंगूठे वाले व्यक्ति अविकसित व्यक्तित्व का परिचायक होता है।
  • जिनके अगूठे छोटे होते हैं, उनकी भावनाएं और प्रतिक्रियाएँ आप आसानी से जान सकते हैं।
  • ऐसे व्यक्ति अधिकतर कलात्मक होते हैं।
  • इसके साथ ही कुछ व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें… वास्तुशास्त्र के अनुसार जानें सुबह क्या करें और क्या न करें…

अन्य लोगों का स्वभाव :

  • सामान्य स्थिति से अधिक ऊपर जुड़े हुए अंगूठे वाले व्यक्तियों में यह अज्ञान और मूर्खता की निशानी है।
  • अगर अंगूठा कलाई के पास हो तो व्यक्ति में मानवीय गुण अधिक पाए जाते हैं।
  • तर्जनी और अंगूठे में जितनी दूरी होती है व्यक्ति उतना ही अधिक विशाल ह्रदय और गुणों से भरपूर होता है।
  • पीछे की तरफ सहज मुड़ने वाला और लचीला अंगूठा हो तो ऐसा व्यक्ति अपने आपको ढालने में प्रवीण होता है।
  • इन लोगों में सामाजिक आवश्यकताओं को समझने की शक्ति होती है।
  • सख्त अंगूठे वालेे व्यक्ति के लक्षण लचीले अंगूठे वाले के ठीक विपरीत होते हैं।
  • ऐसे लोगों में इच्छी शक्ति बहुत दृढ़ होती है मगर संदेहशील होने के कारण मित्र नहीं बना पाते हैं।

 

यह भी पढ़ें… घर में फैली नकारात्मक उर्जा को इस तरह बनाएं सकारात्मक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें