यूपी के मिर्जापुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चारबाग और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की। बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने हंगामा काट रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज (lathicharge) कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: प्यार के लिए प्रेमी जोड़े ने गोमती में कूदकर की जान देने की कोशिश!

क्या है पूरा मामला

  • यूपी के मिर्जापुर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शनिवार की रात तोड़ दिया था।
  • इससे गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी पार्क में धरना दिया था।
  • राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि वह मिर्जापुर जाकर स्थिति का मुआयना करेंगे।
  • कांग्रेसी सोमवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • उन्होंने दोषियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- शहीद के पिता बोले- नहीं होना चाहिए भारत-पाकिस्तान के बीच मैच!

योगी सरकार में महापुरुषों की प्रतिमाएं भी नहीं सुरक्षित

  • राजबब्बर ने कहा कि राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़कर नाली में फेंकने की जानकारी मिलने पर कांग्रेसी मौके पर पहुंचे।
  • वह नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
  • उन्होंने ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में अपराध पर तो अंकुश लग नहीं पा रहा है।
  • अब महापुरुषों की प्रतिमाएं भी सुरक्षित नहीं रही है।
  • अधिकारियों को प्रदेश भर में कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
  • वहीं तनाव को देखते हुए पार्क में पुलिस तैनात कर दी गई है।
  • पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
  • राजबब्बर ने कहा कि मिर्जापुर में राजीव गांधी प्रतिमा तोड़ने की शर्मनाक हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
  • उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मिर्जापुर में थे तब भी यह शर्मनाक हरकत की गई है।

ये भी पढ़ें- बेलगाम थानेदार सैनिक से बोला- तुम कश्मीर में पत्थर खाओ, फिर यहां भी मारेंगे!

विरोध प्रदर्शन पुतला दहन

  • पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा तोड़कर नाली में फेंके जाने का पूरे प्रदेश में कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं।
  • राजधानी लखनऊ में कांग्रेसियों ने ट्रेनें रोककर भाजपा सरकार विरोधी नारेबाजी की।
  • वहीं बादशाहनगर स्टेशन पर प्रदर्शन की अगुआई कर रहे कांग्रेस नेता शैलेन्द्र तिवारी को भी पुलिस ने (lathicharge) पीटा।
  • वहीं चारबाग में कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोकी।
  • इसके अलावा हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने सीएम आदित्यनाथ योगी का  का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया।

ये भी पढ़ें- एक और युवक की हत्या, पेट्रोल पंप के पीछे बरामद हुई लाश!

 

https://youtu.be/L2Erz3jz1J0

ये भी पढ़ें- आरटीआई: अपर्णा यादव के कान्हा उपवन हेतु नियमों की अवहेलना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें