रिलायंस जियो नेटवर्क के मामले में दूसरे सभी दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों को मात दे दिया है। वह दोश का सबसे तेज 4G नेटवर्क बन गया है। भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटर अथॉरिटी (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल महीने में जियो स्पीड के मामले में नंबर-1 है।

यह भी पढ़ें… इस मामले में Jio ने फेसबुक लाइट को दी मात!

रिलायंस जियो नंबर 1 :

  • स्पीड के मामले में रिलायंस जियो देश की नंबर 1 टेलीकॉम कंपनी है।
  • ट्राई की रिपोेर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में जियो स्पीड के मामले में नंबर-1 है।
  • अप्रैल में 19.12 Mbps डाउनलोड स्पीड के साथ जियो की स्पीड सबसे ज्यादा रही है।
  • भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटर (TRAI) का यह डेटा अपने ऐप MySpeed से कलेक्ट करता है।
  • जिसके जरिए रियल टाइम स्पीड के आंकड़े मिलते हैं।
  • इसकी स्पीड 16 Mbps होती है जितने में लगभग 5 मिनट में एक फिल्म डाउनलोड की जा सकती है।

यह भी पढ़ें… जियो इंडिया सस्ता डाटा : मोबाइल पर ज्‍यादा देखी जा रही PORN!

लगातार चार महीने से ये आंकड़ा बरकरार :

  • TRAI की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने रिलायंस जियो की डाउनलोडिंग स्पीड 18.48 Mbps दर्ज की गई थी।
  • ट्राई के आंकड़ो की मानें तो रिलायंस जियो लगातार स्पीड के मामले चार महीने से नंबर-1 है।
  • अप्रैल महीने में Idea की डाउनलोड स्पीड 13.70mbps रही।
  • जबकि वोडाफोन की स्पीड 13.38mbps दर्ज की गई है।
  • साथ ही भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 10.5mbps दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें… रिलायंस जियो ने सभी कंपनियों को दिया धोबी पछाड़!

बढ़ती जा रही है जियो की लोकप्रियता :

  • रिलायंस जियो लॉन्च के बाद से ही इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।
  • इसी का असर है कि अब घरेलू मनोरंजन ऐप जियो टीवी ने इस साल सबसे बड़ी छलांग लगाई है।
  • यह फेसबुक लाइट को पीछे छोड़ते हुए 301 से 9 पर पहुंच गई है।
  • इस रैकिंग से समझा जा सकता है कि जियो ने कम समय में ही लोगों की बीच अच्छी पकड़ बनाई है।

यह भी पढ़ें… जियो की दरें आक्रामक, ज्यादा टिकाऊ नहीं: सुनील मित्तल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें