यूपी में भले ही भाजपा ने कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने का वादा करके सत्ता हथिया ली हो लेकिन योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। ताजा मामला सीतापुर जिले का है यहां एक दाल कारोबारी को घर के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने लूट के प्रयास में गोली मार दी। चीखने की आवाज सुनकर उसे बचाने गई पत्नी और बेटे को (Triple murder) भी बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।

ये भी पढ़ें- 3 माह में 6 बार भाजपा नेताओं ने धमकाया, कैमरे में कैद हुई गुंडई!

  • इस दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए।
  • यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
  • गोलियों की आवाज से मोहल्ले में दहशत फैल गई।
  • घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
  • जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक की गुंडई, होमगार्ड को जड़े थप्पड़!

  • कारोबारी की मौत के बाद व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
  • घटना की जानकारी मिलते ही आईजी रेंज लखनऊ जय नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे।
  • वहीं फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड दस्ते ने भी छानबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला।
  • जांच टीमों ने सैम्पल लिए हैं।
  • फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट और हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर: पति-पत्नी की कमरे में लाश मिलने से हड़कंप!

पत्नी और इकलौते बेटे की भी गोली मारकर हत्या

  • जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन चर्च रोड इलाके में सुनील जायसवाल (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं।
  • मंगलवार रात वह दुकान बंद करके बैग लेकर घर के पास पहुंचे ही थे।
  • तभी घात लगाए बैठे हथियारबंद बदमाशों ने दाल कारोबारी सुनील का बैग छीना।
  • इस दौरान बदमाश उनकी बाइक भी छीनने लगे।
  • शोर-सराबा सुनकर उनकी पत्नी कामिनी (55) और इकलौते बेटे ऋतिक (25) ने दरवाजा खोल दिया।

ये भी पढ़ें- चुनावी प्रतिस्पर्धा में वर्चस्व की जंग के लिए रची गई खौफनाक साजिश!

  • पत्नी और उनके बेटे ने हेलमेट लगाए चार बदमाशों को बाइक समेत गिरा दिया।
  • इतने में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके तीनों की हत्या कर दी।
  • गोली लगने से तीनों खून से लथपथ होकर गिर गए।
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो हड़कंप मच गया।
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि वारदात के बाद उधर से दो सिपाही गुजर रहे थे।
  • जब लोगों ने सिपाहियों को घटना की जानकारी दी तो सिपाहियों ने कहा कि यह मेरा क्षेत्र नहीं है।
  • घटना के बाद व्यापारियों ने थाने का घेराव किया।
  • वहीं मौके पर आईजी के साथ एसपी और भाजपा विधायक भी पहुंचे।
  • व्यापारियों ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- SP ऑफिस में महिलाओं ने युवक को चप्पलों से पीटा, देखती रही पुलिस!

 

https://youtu.be/2N5OTSTvqfI

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें