उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 8 जून को सूबे के कानपुर जिले(CM yogi kanpur) के दौरे पर थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया। प्रौद्योगिकी केंद्र के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के बाल भवन पहुंचे थे। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

कृषि विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र में मुख्यमंत्री योगी के संबोधन के मुख्य अंश(CM yogi kanpur):

  • गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,
  • देश का किसान जिस दिन राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा हो जायेगा, उस दिन किसान खुशहाल हो जायेगा।
  • मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, किसानों की खुशहाली ही देश की खुशहाली है।

गन्ना मिलें दम तोड़ रही हैं(CM yogi kanpur):

  • कार्यक्रम में आगे मुख्यमंत्री योगी ने गन्ना किसानों और मिलों की बात की।
  • उन्होंने कहा कि, किसान के खुश होने से ही देश में खुशहाली आएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गन्ना मिलें दम तोड़ रही हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में विद्युत वितरण में कोई भी पक्षपात नहीं हो रहा है।
  • सीएम योगी ने आगे कहा कि, जलवायु परिवर्तन भी कृषि के लिए बड़ी समस्या है।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि, सरकार ने 21 नए कृषि केन्द्रों के लिए भूमि उपलब्ध करवाई है।

ये भी पढ़ें: काम निपटाने को लेकर सभी अधिकारी बनायें अपना टारगेट-अनुपमा जायसवाल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें